,

बलियापुर में रबी फसल कार्यशाला आयोजित, किसानों के बीच बांटे गए उन्नत बीज

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बलियापुर प्रखंड कार्यालय परिसर में रबी फसल कार्यशाला सह बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में गेहूं, चना, सरसों और मसूर की खेती, बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन और कीट-रोग नियंत्रण के उपाय बताए…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बलियापुर प्रखंड कार्यालय परिसर में रबी फसल कार्यशाला सह बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में गेहूं, चना, सरसों और मसूर की खेती, बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन और कीट-रोग नियंत्रण के उपाय बताए गए। विशेषज्ञों ने कम सिंचाई में बेहतर पैदावार हासिल करने के तरीके भी समझाए।

इस दौरान विभिन्न पंचायतों के किसानों के बीच उन्नत किस्म के रबी बीज वितरित किए गए और आधुनिक कृषि पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports