,

झरिया में भीषण ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, प्रशासन से स्थायी व्यवस्था की मांग

JP Bharat Shareधनबाद: झरिया में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मुख्य सड़क पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे बाइक सवार, साइकिल चालक और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, झरिया में जाम की समस्या रोजाना बनी रहती है। जाम…

JP Bharat Share

धनबाद: झरिया में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मुख्य सड़क पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे बाइक सवार, साइकिल चालक और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, झरिया में जाम की समस्या रोजाना बनी रहती है। जाम के कारण स्कूली बच्चों, कामकाजी लोगों और दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने एंबुलेंस के जाम में फंसने की आशंका पर भी चिंता जताई।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मुख्य सड़क पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती, अवैध पार्किंग पर रोक और स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports