धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बलियापुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला के तत्वावधान में बलियापुर पूर्वी और पश्चिमी मंडल की ओर से यह शिविर बलियापुर हटिया स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में लगाया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी शामिल हुईं। मौके पर धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन चंद्र कुंभार समेत जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों को मिली स्वास्थ्य जांच की सुविधा
शिविर के दौरान स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया गया। आयोजन के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।
आयोजकों ने कहा कि जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
















