, ,

बोकारो | बोकारो पुलिस की बड़ी सफलता, 43 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद; मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू

JP Bharat Shareबोकारो: बेरमो अनुमंडल पुलिस ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए 43 खोए एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार,…

JP Bharat Share

बोकारो: बेरमो अनुमंडल पुलिस ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए 43 खोए एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद सभी मोबाइल फोन का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे जा रहे हैं, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है।

बोकारो पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना में दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इससे मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी की प्रक्रिया तेज और प्रभावी ढंग से की जा सकती है।

पुलिस ने कहा कि तकनीक के बेहतर उपयोग और लोगों के सहयोग से भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन जल्द से जल्द उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए जा सकें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports