बोकारो: बोकारो स्टील टाउनशिप और बीएसएल की संपत्तियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए 10 से अधिक निजी सुरक्षा एजेंसियों ने रुचि दिखाई है। बीएसएल प्रबंधन की ओर से जारी EOI के जवाब में इन एजेंसियों ने आवेदन किया है।
चयनित एजेंसी को टाउनशिप की सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने और बीएसएल की संपत्तियों को अवैध कब्जे से बचाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। 21 नवंबर को सुबह 10:30 बजे एजेंसियों का प्रेजेंटेशन प्रस्तावित है।
वहीं, करीब 300 होमगार्ड जवानों की संभावित छंटनी को लेकर झामुमो ने विरोध जताया है। JMM बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि निजी एजेंसी को जिम्मेदारी देने से स्थानीय युवाओं की आजीविका प्रभावित हो सकती है। उन्होंने प्रबंधन से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है और आंदोलन की चेतावनी दी है।
















