, ,

पूर्वी टुंडी में स्थापना पखवाड़ा के तहत परिसंपत्तियों का वितरण, किसानों और ग्रामीणों को मिला लाभ

JP Bharat Shareधनबाद: स्थापना पखवाड़ा के अवसर पर शनिवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में सरकारी योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बीडीओ बाल किशोर महतो और सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जेएसएलपीएस के संकुल संगठन…

JP Bharat Share

धनबाद: स्थापना पखवाड़ा के अवसर पर शनिवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में सरकारी योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बीडीओ बाल किशोर महतो और सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान जेएसएलपीएस के संकुल संगठन के सदस्यों को ऋण के डेमो चेक दिए गए। वहीं, बीजी राम जी योजना के लाभुकों को गाय और बकरी शेड के प्रमाण पत्र सौंपे गए।

कृषि विभाग की ओर से किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर सरसों और गेहूं के बीज वितरित किए गए। पशुपालन विभाग ने भी लाभुकों को बत्तख और बकरी पालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिया।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड कर्मी, स्थानीय किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports