,

पचंबा थाना प्रभारी पर BJP युवा कार्यकर्ता की पिटाई का गंभीर आरोप

JP Bharat Shareगिरिडीह: गिरिडीह के पचंबा थाना में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्रेयांश के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाना प्रभारी के निर्देश पर श्रेयांश को थाना परिसर में रोककर पुलिसकर्मियों द्वारा लाठी-डंडे से उसकी पिटाई की गई। बताया जा रहा है कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता…

JP Bharat Share

गिरिडीह: गिरिडीह के पचंबा थाना में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्रेयांश के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाना प्रभारी के निर्देश पर श्रेयांश को थाना परिसर में रोककर पुलिसकर्मियों द्वारा लाठी-डंडे से उसकी पिटाई की गई।

बताया जा रहा है कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्रेयांश और उनके साथी एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित छेड़खानी और उसके परिवार को परेशान किए जाने के मामले का विरोध कर रहे थे। इसी मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ पचंबा थाना पहुंचे थे।

आरोप के मुताबिक, थाना पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। इसी दौरान श्रेयांश को थाना परिसर में रोक लिया गया और उसके साथ मारपीट की गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उनके साथ पहुंचे कार्यकर्ता के साथ ही कथित रूप से मारपीट की।

कार्यकर्ताओं ने पचंबा थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। हालांकि, मामले में पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports