,

पलामू में लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस पर पथराव और हमला; 8 आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareपलामू: रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर…

JP Bharat Share

पलामू: रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर की शाम विवाद की सूचना मिलने पर रेहला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद विश्रामपुर एसडीपीओ अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां करीब 200 से 300 लोगों की भीड़ जमा थी। पुलिस का आरोप है कि भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उकसावे के बाद पुलिस पर हमला किया।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में हल्का बल प्रयोग किया और हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विश्रामपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल बनाया गया।

पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान पिंटु कुमार चौधरी, विकास कुमार चौधरी, रोहित कुमार चौधरी, कंचन कुमार चौधरी, विकास चौधरी, धर्मदेव चौधरी, बिनोद चौधरी और बिजय कुमार चौधरी के रूप में हुई है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports