,

बोकारो थर्मल में विकास की बड़ी सौगात: 134 करोड़ की लागत से बना विवेकानंद सेतु ओवरब्रिज जनता को समर्पित

JP Bharat Shareगोमिया : बोकारो थर्मल क्षेत्र को गुरुवार को विकास की एक बड़ी सौगात मिली, जब 134 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 2 किलोमीटर लंबे विवेकानंद सेतु ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन कर इसे आम जनता को समर्पित किया गया। लंबे इंतजार के बाद ओवरब्रिज शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का…

JP Bharat Share

गोमिया : बोकारो थर्मल क्षेत्र को गुरुवार को विकास की एक बड़ी सौगात मिली, जब 134 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 2 किलोमीटर लंबे विवेकानंद सेतु ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन कर इसे आम जनता को समर्पित किया गया। लंबे इंतजार के बाद ओवरब्रिज शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

दामोदर घाटी निगम (DVC) द्वारा निर्मित इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन सुशील कुमार अरजरिया ने फीता काटकर किया। उद्घाटन से पहले उन्होंने सेतु पट का निरीक्षण भी किया।

करीब 2 किलोमीटर लंबा यह ओवरब्रिज झारखंड के सबसे लंबे ओवरब्रिजों में से एक माना जा रहा है। इसके शुरू होने से बोकारो थर्मल रेलवे फाटक पर वर्षों से लगने वाले भारी जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब डीवीसी कर्मियों, मरीजों, छात्रों और आम नागरिकों को घंटों ट्रैफिक में फंसने की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।

इस परियोजना की आधारशिला 25 फरवरी 2014 को रखी गई थी और इसे तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था। हालांकि तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से निर्माण कार्य में लगातार देरी होती रही और परियोजना को पूरा होने में लगभग 12 वर्ष लग गए। निर्माण कार्य बेकबी और डेको कंपनी को सौंपा गया था।

बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज का उद्घाटन पहले 28 फरवरी 2026 को प्रस्तावित था, लेकिन गुणवत्ता जांच से जुड़ी मांगों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। बाद में सभी औपचारिकताएं पूरी होने और सुरक्षा मानकों की जांच के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ओवरब्रिज केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर नहीं बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगा। लोग इसे बोकारो थर्मल क्षेत्र के लिए “नई शुरुआत” के रूप में देख रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports