, ,

सिंदरी मार्सेलिंग यार्ड में मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

JP Bharat Shareसिंदरी : सिंदरी स्थित भगवती ट्रांसपोर्ट परिसर के मार्सेलिंग यार्ड में कार्य के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में 44 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक रवानी के रूप में हुई है, जो खास परघा गांव का निवासी था और मैकेनिकल विभाग में कार्यरत था। घटना बीते दिन रात…

JP Bharat Share

सिंदरी : सिंदरी स्थित भगवती ट्रांसपोर्ट परिसर के मार्सेलिंग यार्ड में कार्य के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में 44 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक रवानी के रूप में हुई है, जो खास परघा गांव का निवासी था और मैकेनिकल विभाग में कार्यरत था। घटना बीते दिन रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद भी अब तक परिवार को कोई ठोस सहायता नहीं मिल सकी है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

मौके पर चंद्रदेव महतो, धर्मेंद्र रवानी, आशीष महतो और निशि महतो समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा और प्रशासनिक सहायता देने की मांग की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मजदूरों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन और संबंधित कंपनी से मामले में जल्द कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports