कोलकाता/चेन्नई : पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया जारी है। पश्चिम बंगाल के 16 जिलों की 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
इसी के साथ गुजरात के उमरेठ विधानसभा क्षेत्र और महाराष्ट्र के बारामती व राहुरी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान जारी है।
मतदान के बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक तकनीकी समस्या की खबर सामने आई है, जहां बूथ संख्या 156 पर EVM खराब होने के कारण कुछ समय के लिए वोटिंग बाधित हो गई। हालांकि, तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर समस्या को दूर करने में जुटी है।
वहीं झाड़ग्राम जिले के जितुसोल प्राइमरी स्कूल के पास एक मतदान केंद्र के इलाके में अचानक हाथी के घुस आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके कारण कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ।
इस बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah और All India Trinamool Congress (TMC) ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। नेताओं ने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही है।
ये भी पढ़ें:-धनबाद : विवादों में फंसा वार्ड 22 का राजा तालाब, 2.61 करोड़ की योजना अधर में














