झरिया (धनबाद) : झरिया के गौरखूंटी दुर्गा मंदिर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पूनम डेकोरेटर्स के संचालक 40 वर्षीय संजय कुमार उर्फ गुड्डू ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
घटना सुदामडीह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं।
















