,

बरही में AK होटल के पास कई राउंड फायरिंग, राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा मिलने से दहशत

JP Bharat Shareबरही (हजारीबाग): झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही में शुक्रवार देर शाम गोलीबारी की घटना सामने आई। स्टेशन रोड स्थित AK होटल के पास अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। घटनास्थल से राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा मिलने की भी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना…

JP Bharat Share

बरही (हजारीबाग): झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही में शुक्रवार देर शाम गोलीबारी की घटना सामने आई। स्टेशन रोड स्थित AK होटल के पास अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। घटनास्थल से राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा मिलने की भी बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि घटना होटल के पास लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही गोलीबारी के पीछे की वजह और गैंग के नाम से पर्चा मिलने के मामले की भी जांच की जा रही है।

घटना के बाद स्टेशन रोड और आसपास के इलाकों में भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports