,

बरवाअड्डा के जंगल में नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में सामान जब्त

JP Bharat Shareधनबाद: बरवाअड्डा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साधोबाद गांव के पास ताराटांड़ जंगल में चल रही कथित नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है। शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब बनाने और पैकिंग से जुड़ी सामग्री जब्त…

JP Bharat Share

धनबाद: बरवाअड्डा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साधोबाद गांव के पास ताराटांड़ जंगल में चल रही कथित नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है। शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब बनाने और पैकिंग से जुड़ी सामग्री जब्त की।

पुलिस के अनुसार, मौके से कच्चा स्प्रिट, नामी अंग्रेजी शराब ब्रांडों के रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन और पेटियों में पैक बोतलें बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जंगल का फायदा उठाकर कथित तौर पर नकली शराब तैयार कर उसकी सप्लाई की जा रही थी।

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मौके पर मौजूद कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित नकली शराब कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है और तैयार शराब की सप्लाई किन इलाकों में की जा रही थी। कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports