,

बरवाअड्डा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की हालत गंभीर

JP Bharat Shareधनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड (NH-2) पर पंडुकी के पास शनिवार को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और दोनों वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़…

JP Bharat Share

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड (NH-2) पर पंडुकी के पास शनिवार को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और दोनों वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा।

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान की जानकारी सामने नहीं आई थी। हादसे के कारणों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

वाहन चालकों से अपील है कि सड़क पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें और बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। थोड़ी सी सावधानी गंभीर हादसे से बचा सकती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports