,

बस्ताकोला में श्रमिकों की 7 सूत्रीय मांगों पर प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई महत्वपूर्ण चर्चा

JP Bharat Shareधनबाद : बस्ताकोला कोलियरी में शनिवार को राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की महामंत्री श्रीमती आशनी सिंह का शाखाध्यक्ष अंगद सिंह एवं शाखा सचिव पंकज कुमार के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर…

JP Bharat Share

धनबाद : बस्ताकोला कोलियरी में शनिवार को राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की महामंत्री श्रीमती आशनी सिंह का शाखाध्यक्ष अंगद सिंह एवं शाखा सचिव पंकज कुमार के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

स्वागत कार्यक्रम के बाद परियोजना पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह की उपस्थिति में प्रबंधन एवं राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के प्रतिनिधियों के बीच श्रमिकों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिकों की मूलभूत सुविधाओं, कार्यस्थल की समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य श्रमिक हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने श्रमिकों की मांगों को प्रमुखता से रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रबंधन ने सभी सात मांगों पर सकारात्मक पहल करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निरंतर संवाद जारी रखने पर भी सहमति व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रबंधक अभिषेक शर्मा, कार्मिक प्रबंधक प्रतीक सहित कोलियरी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की ओर से केंद्रीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, हरेराम सिंह, मीडिया प्रभारी विमलेश सिंह, केंद्रीय संगठन सचिव दीपक सिंह, कुसुंडा एरिया अध्यक्ष बलवंत सिंह, कोयला भवन शाखा सचिव दरोगा महतो, विजय थापा, धीरेंद्र पासवान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में श्रमिकों के हितों की रक्षा, बेहतर कार्य वातावरण और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रबंधन एवं यूनियन के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। साथ ही श्रमिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भविष्य में भी नियमित संवाद जारी रखने पर बल दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports