, ,

झरिया में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, गांधी रोड से हटाया गया नालियों पर अतिक्रमण

JP Bharat Shareझरिया : झरिया के गांधी रोड पर लंबे समय से जलजमाव और यातायात बाधित होने की समस्या को देखते हुए धनबाद नगर निगम ने शनिवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सहायक नगर आयुक्त सन्नी राज के नेतृत्व में निगम की टीम भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची…

JP Bharat Share

झरिया : झरिया के गांधी रोड पर लंबे समय से जलजमाव और यातायात बाधित होने की समस्या को देखते हुए धनबाद नगर निगम ने शनिवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सहायक नगर आयुक्त सन्नी राज के नेतृत्व में निगम की टीम भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और सार्वजनिक नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

अभियान के दौरान निगम अधिकारियों विश्वनाथ भगत और अनिल कुमार भी मौजूद रहे। टीम को देखकर कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई शुरू होने से पहले ही स्वयं हथौड़ा और अन्य उपकरणों की मदद से नालियों पर बनाए गए स्लैब और चबूतरे हटाने शुरू कर दिए, जबकि शेष अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से हटाया गया।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि कई दुकानदारों ने नालियों को कंक्रीट के स्लैब और पक्के-कच्चे चबूतरों से ढक रखा था, जिससे नियमित सफाई कार्य प्रभावित हो रहा था। नालियों का पानी सड़क पर बहने से जलजमाव, दुर्गंध और आवागमन में परेशानी जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही थीं। अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले संबंधित दुकानदारों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने के कारण निगम को अभियान चलाना पड़ा।

सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों, नालियों और सड़कों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और जलजमाव मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नगर निगम के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि गांधी रोड के बाद झरिया के अन्य प्रमुख बाजारों और व्यस्त क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित हो सके और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, स्थानीय लोगों और राहगीरों ने नगर निगम की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र में जाम एवं जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed