, ,

छाताबाद पहुंचे महापौर संजीव सिंह, भू-धसान प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण; अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की मांग

JP Bharat Shareधनबाद/कतरास : धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने शनिवार को कतरास क्षेत्र के छाताबाद में हाल ही में हुए भू-धसान प्रभावित इलाके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में…

JP Bharat Share

धनबाद/कतरास : धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने शनिवार को कतरास क्षेत्र के छाताबाद में हाल ही में हुए भू-धसान प्रभावित इलाके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

महापौर ने पैदल भ्रमण कर भू-धसान से प्रभावित स्थानों, क्षतिग्रस्त मकानों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि लगातार हो रहे भू-धसान के कारण मकानों में दरारें पड़ रही हैं और किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने शीघ्र पुनर्वास, उचित मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

निरीक्षण के बाद महापौर संजीव सिंह ने कहा कि छाताबाद की स्थिति बेहद गंभीर है और लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बंद खदानों में कथित अवैध खनन और कोयला चोरी जैसी गतिविधियों के कारण जमीन के भीतर खाली स्थान बन रहे हैं, जिससे भू-धसान की घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़े हादसे हो सकते हैं।

महापौर ने जिला प्रशासन, बीसीसीएल, पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों से अवैध खनन एवं कोयला चोरी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी, वैज्ञानिक सर्वेक्षण, दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि भू-धसान से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर उचित मुआवजा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। साथ ही इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और बीसीसीएल के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है।

महापौर ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे तथा प्रभावित लोगों को राहत और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed