,

छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का धनबाद में प्रदर्शन, JSSC-JPSC मामले में CBI जांच की मांग

JP Bharat Shareधनबाद: छात्रों के हक और अधिकारों को लेकर भाजपा धनबाद महानगर एवं ग्रामीण की ओर से बरवाअड्डा स्थित उपायुक्त कार्यालय के घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान…

JP Bharat Share

धनबाद: छात्रों के हक और अधिकारों को लेकर भाजपा धनबाद महानगर एवं ग्रामीण की ओर से बरवाअड्डा स्थित उपायुक्त कार्यालय के घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने JSSC-JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच कराने और शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग उठाई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता और जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी आंदोलन जारी रखेगी और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाई जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports