धनबाद के ग्रामीण इलाकों में धान की फसल पककर तैयार हो गई है। हरे-भरे खेत अब सुनहरी बालियों से लहलहा रहे हैं। फसल को देखकर किसानों के चेहरों पर भी खुशी और संतोष नजर आने लगा है।
महीनों की मेहनत, धूप और फसल की रखवाली के बाद अब किसानों को अपनी उपज घर लाने का इंतजार है। खेतों में धान की बालियां पककर झुक गई हैं और जल्द ही कटाई का दौर शुरू होने की उम्मीद है।
किसानों के लिए फसल तैयार होना उनकी मेहनत का सुखद परिणाम है। अब सभी की नजर कटाई और उपज पर टिकी है।
















