धनबाद: महापर्व छठ पूजा के दौरान ग्राहकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गुरुवार को बाजार समिति मंडी परिसर की सभी दुकानें खुली रहेंगी। इसकी जानकारी बाजार समिति चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल और महासचिव गौरव गर्ग ने दी।
उन्होंने बताया कि छठ पर्व के अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों से ग्राहक और व्यापारी मंडी में गुड़, अरवा चावल, गेहूं, घी, तेल, रिफाइन, मेवा और फलों की थोक एवं खुदरा खरीदारी करने पहुंचते हैं। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को मंडी खुली रखने का निर्णय लिया गया है।
















