,

रांची में चोरी की चार वारदातों का खुलासा, हरियाणा के आरोपी समेत चार गिरफ्तार; लाखों के जेवरात बरामद

JP Bharat Shareरांची: राजधानी के रातू थाना क्षेत्र में चोरी की चार घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी आकाश महतो उर्फ आकाश कुमार भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और 7,850 रुपये नकद…

JP Bharat Share

रांची: राजधानी के रातू थाना क्षेत्र में चोरी की चार घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी आकाश महतो उर्फ आकाश कुमार भी शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और 7,850 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सोने के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बंद घरों को निशाना बनाते थे। घरों में ताला लगा देखकर मौका तलाशते और चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच और छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports