, ,

चुनौतियों से घबराएं नहीं, उनसे सीख लेकर आगे बढ़ें: डीसी आदित्य रंजन

JP Bharat Shareसिंदरी: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बीआईटी सिंदरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष के बीटेक विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशासनिक सेवाओं, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर संवाद किया। स्पष्ट लक्ष्य…

JP Bharat Share

सिंदरी: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बीआईटी सिंदरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष के बीटेक विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशासनिक सेवाओं, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर संवाद किया।

स्पष्ट लक्ष्य और अनुशासन से मिलेगी सफलता

सिविल सेवा में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए डीसी ने कहा कि सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर अध्ययन, धैर्य, अनुशासन और दृढ़ संकल्प जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से चुनौतियों से घबराने के बजाय उनसे सीख लेने और लगातार अपने ज्ञान एवं व्यक्तित्व को विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं, नेतृत्व, आध्यात्मिकता और सामाजिक जिम्मेदारियों के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना था।

इस्कॉन ने विद्यार्थियों को दिया सकारात्मक सोच का संदेश

दोपहर के सत्र में इस्कॉन की ओर से एच.जी. सुंदर गोविंद दास ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन, आध्यात्मिक दृष्टिकोण और मानवीय मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा और व्यक्तिगत विकास के साथ जीवन में संतुलन, सदाचार और सेवा-भाव को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

दोनों सत्रों में विद्यार्थियों ने वक्ताओं से संवाद किया और विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम में बीआईटी सिंदरी के निदेशक प्रो. पंकज राय, प्रो. (डॉ.) आर.के. वर्मा, डॉ. राहुल कुमार, प्रो. संजय पाल, प्रो. प्रफुल्ल शर्मा समेत संस्थान के कई शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports