आसनसोल/कुल्टी: नियामतपुर के हरिजन पाड़ा इलाके में पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर आसनसोल जिला अदालत में पेश किया।
साइबर नेटवर्क की जांच तेज
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर कथित साइबर ठगी नेटवर्क की पूरी कड़ी का पता लगाने में जुटी है। जांच के दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के तरीके के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी में है। कार्रवाई के बाद इलाके में साइबर अपराध से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।
















