, ,

डेनोबली स्कूल के छात्र पर दिनदहाड़े हमला, सिर पर डंडे से वार; तीन अज्ञात युवकों पर जानलेवा हमले का आरोप

JP Bharat Shareधनबाद/कतरास: धनबाद जिले के कतरास स्थित डेनोबली स्कूल के बाहर मंगलवार को एक इंटर के छात्र पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल छात्र प्रियंशु राज को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घायल छात्र के…

JP Bharat Share

धनबाद/कतरास: धनबाद जिले के कतरास स्थित डेनोबली स्कूल के बाहर मंगलवार को एक इंटर के छात्र पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल छात्र प्रियंशु राज को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

घायल छात्र के अनुसार, तीन युवक बुलेट मोटरसाइकिल से आए और उसे जबरन स्कूल के पास झाड़ियों की ओर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। छात्र का दावा है कि हमलावरों ने उसके सिर पर डंडे से वार किया और उसके बैग में केरोसिन डाल दिया, जिससे उसमें रखी किताबें जल गईं। छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने एक निजी स्कूल के शिक्षक का नाम लेकर उसे धमकाया।

घटना की सूचना मिलने के बाद कतरास थाना और तोपचांची थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed