,

धनबाद में हथियार के बल पर मीट दुकान से 17 खस्सी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

JP Bharat Shareधनबाद: नावाडीह स्थित विनोद बिहारी चौक के पास शनिवार देर रात एक झटका मीट दुकान में हथियारबंद बदमाशों द्वारा चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे बदमाशों ने दुकान में सो रहे दो कर्मचारियों को चापड़ दिखाकर धमकाया और गोदाम से 17 खस्सी निकालकर वाहन…

JP Bharat Share

धनबाद: नावाडीह स्थित विनोद बिहारी चौक के पास शनिवार देर रात एक झटका मीट दुकान में हथियारबंद बदमाशों द्वारा चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे बदमाशों ने दुकान में सो रहे दो कर्मचारियों को चापड़ दिखाकर धमकाया और गोदाम से 17 खस्सी निकालकर वाहन में लादकर फरार हो गए।

दुकान मालिक नारायण मंडल के अनुसार, चोरी किए गए खस्सियों की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें बदमाशों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports