,

Dhanbad: अंगारपथरा में भू-धंसान से दहशत, घरों और सड़क में पड़ी दरारें

JP Bharat Shareधनबाद : कतरास क्षेत्र के अंगारपथरा कांटा पहाड़ी इलाके में भू-धंसान की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इलाके की सड़क और कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने से ग्रामीण भयभीत हैं। घटना के बाद लोगों ने अवैध खनन का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।…

JP Bharat Share

धनबाद : कतरास क्षेत्र के अंगारपथरा कांटा पहाड़ी इलाके में भू-धंसान की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इलाके की सड़क और कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने से ग्रामीण भयभीत हैं। घटना के बाद लोगों ने अवैध खनन का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन गतिविधियां चल रही हैं, जिसके कारण जमीन कमजोर हो गई है। अब लगातार भू-धंसान की घटनाओं से लोगों के घरों पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से तत्काल स्थायी समाधान की मांग की है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग उठाई। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसके कारण अब हालात गंभीर हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बीसीसीएल प्रबंधन और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बीसीसीएल ने एहतियात के तौर पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इलाके की स्थिति का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports