,

Dhanbad | बीसीसीआई महिला तेज गेंदबाज कैंप के लिए चयनित अनंदिता किशोर का डीसीए ने किया सम्मान

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) की प्रबंध समिति ने शनिवार को बीसीसीआई के महिला तेज गेंदबाज कैंप के लिए चयनित युवा क्रिकेटर अनंदिता किशोर को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में अध्यक्ष मनोज…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) की प्रबंध समिति ने शनिवार को बीसीसीआई के महिला तेज गेंदबाज कैंप के लिए चयनित युवा क्रिकेटर अनंदिता किशोर को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में अध्यक्ष मनोज कुमार ने अनंदिता की उपलब्धियों की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने अंडर-19 महिला विश्व कप और अंडर-19 एशिया कप टीम में भी स्थान बनाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अनंदिता जल्द ही भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम में भी अपनी जगह बनाएंगी और देश का नाम रोशन करेंगी।

अपने संबोधन में अनंदिता किशोर ने कहा कि उनकी अब तक की सफलता में धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संघ के पदाधिकारी हर छोटी-बड़ी उपलब्धि पर उनका उत्साह बढ़ाते हैं और उन्हें धनबाद का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस होता है।

उन्होंने अपने माता-पिता के सहयोग को याद करते हुए बताया कि शुरुआत से उनकी मां ने हर कदम पर उनका साथ दिया। बाद में जब उनका चयन राज्य टीम में हुआ तो उनके पिता ने भी पूरा समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बचपन में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलते हुए हमेशा खुद को बेहतर साबित करने की प्रेरणा मिलती थी।

अनंदिता ने अपने करियर के चुनौतीपूर्ण दौर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अंडर-19 विश्व कप के दौरान उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला, जिससे कुछ निराशा जरूर हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और और अधिक मेहनत के साथ मैदान पर वापसी की।

बैठक के दौरान डीसीए की प्रबंध समिति में शामिल नए सदस्यों अभिषेक सिंह, अनवर सिद्दीकी, शिव शक्ति और अशोक सराफ का भी परिचय कराया गया। अभिषेक सिंह ने कहा कि वे जिले में क्रिकेट के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार ने सत्र 2025-26 के सफल आयोजन पर सभी प्रायोजकों, प्रशिक्षकों, चयनकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अगले सत्र में कूच बिहार ट्रॉफी का एक मैच धनबाद में आयोजित करने का अवसर मिला है। यदि यह सफलतापूर्वक आयोजित होता है, तो भविष्य में रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों की मेजबानी का रास्ता भी मजबूत होगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports