,

Dhanbad | 11वीं इंडो–नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में झारखंड का शानदार प्रदर्शन, फुटबॉल में गोल्ड और वॉलीबॉल में सिल्वर पर कब्जा

JP Bharat Shareधनबाद/पोखरा (नेपाल) : नेपाल के पर्यटन नगरी पोखरा में आयोजित 11वीं इंडो–नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही झारखंड की फुटबॉल और वॉलीबॉल टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और राज्य का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में झारखंड की फुटबॉल टीम ने स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल), जबकि वॉलीबॉल…

JP Bharat Share

धनबाद/पोखरा (नेपाल) : नेपाल के पर्यटन नगरी पोखरा में आयोजित 11वीं इंडो–नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही झारखंड की फुटबॉल और वॉलीबॉल टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और राज्य का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में झारखंड की फुटबॉल टीम ने स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल), जबकि वॉलीबॉल टीम ने रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए कड़े मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। इस सफलता के साथ झारखंड के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान भी दर्ज कराई।

प्रतियोगिता के दौरान सांसद प्रतिनिधि गिरिधारी महतो भी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन किया और हर चरण में उनका मनोबल बढ़ाया। खिलाड़ियों ने भी उनके सहयोग और मार्गदर्शन को अपनी सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ टीम के प्रशिक्षकों परवेज़ आलम, अंकित श्रीवास्तव, बाबल कुमार और कैलाश महतो को भी दिया जा रहा है। उनके कुशल प्रशिक्षण, रणनीति और समर्पण के दम पर टीम ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

झारखंड की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से झारखंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports