,

dhanbad बेकार बांध तालाब में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, सोमवार से थे लापता

JP Bharat Shareधनबाद : सदर थाना क्षेत्र के बेकार बांध तालाब में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को…

JP Bharat Share

धनबाद : सदर थाना क्षेत्र के बेकार बांध तालाब में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

मृतक की पहचान दुर्गा मंदिर, बेकार बांध निवासी राकेश कुमार सिंह (50) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राकेश सोमवार दोपहर से घर से लापता थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला था। मंगलवार को तालाब में शव मिलने के बाद परिजनों ने उनकी पहचान की।

स्थानीय पार्षद अशोक पाल के मुताबिक, परिवार के लोग सोमवार से ही राकेश की तलाश में जुटे थे। बताया गया कि राकेश अंडा और सब्जी की दुकान चलाते थे। उनके चचेरे भाई वीर कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से राकेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports