,

ranchi जयराम महतो-पुलिस विवाद में पुलिस मेंस एसोसिएशन भी उतरा, पुलिसकर्मियों के समर्थन का ऐलान

JP Bharat Shareरांची : डुमरी विधायक जयराम महतो और झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बीच चल रहे विवाद को लेकर अब झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने भी अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। संगठन की ओर से केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस एसोसिएशन के समर्थन की बात कही गई। प्रेस वार्ता में झारखंड…

JP Bharat Share

रांची : डुमरी विधायक जयराम महतो और झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बीच चल रहे विवाद को लेकर अब झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने भी अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। संगठन की ओर से केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस एसोसिएशन के समर्थन की बात कही गई।

प्रेस वार्ता में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संस्थागत सम्मान बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के सम्मान और अधिकारों से जुड़े मामलों में संगठन मजबूती के साथ उनके पक्ष में खड़ा रहेगा।

संगठन ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में पुलिसकर्मियों के अधिकारों और सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान जयराम महतो और पुलिस एसोसिएशन के बीच चल रहे विवाद को लेकर संगठन ने अपना पक्ष रखा और पुलिसकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की बात कही।

वहीं, पूरे मामले को लेकर आगे पुलिस संगठन और विधायक पक्ष की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports