,

Dhanbad:बेलगड़िया में विस्थापित बच्चों के लिए शुरू हुआ निःशुल्क कोचिंग सेंटर, सरकारी नौकरी की तैयारी का मिलेगा अवसर

JP Bharat Shareधनबाद: विस्थापित परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धनबाद जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उपायुक्त आदित्य रंजन की पहल और झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (JRDA) के सहयोग से बेलगड़िया टाउनशिप में निःशुल्क कोचिंग सेंटर की शुरुआत की गई है। यहां…

JP Bharat Share

धनबाद: विस्थापित परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धनबाद जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उपायुक्त आदित्य रंजन की पहल और झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (JRDA) के सहयोग से बेलगड़िया टाउनशिप में निःशुल्क कोचिंग सेंटर की शुरुआत की गई है। यहां विस्थापित परिवारों के बच्चों को विभिन्न सरकारी नौकरी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

इस पहल में महिंद्रा कोचिंग संस्थान भी सहयोग कर रहा है। बेलगड़िया टाउनशिप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन, डीडीसी सन्नी राज, JRDA के अधिकारी और कोचिंग संस्थान के शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में निःशुल्क कोचिंग की योजना और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

कोचिंग के लिए अब तक 100 से अधिक विस्थापित छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रशासन की योजना के अनुसार जल्द ही आर.एस.पी. कॉलेज में विद्यार्थियों के बैच बनाकर कक्षाएं शुरू की जाएंगी। प्रत्येक बैच में करीब 50-50 छात्रों को शामिल किया जाएगा।

इस कोचिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विषयवार तैयारी, मार्गदर्शन और आवश्यक शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर और विस्थापित परिवारों के बच्चों को सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए बेहतर मंच मिलेगा।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य विस्थापित परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें रोजगार के समान अवसर दिलाना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सही मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध होने से वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

उपायुक्त ने आगलगी और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाकर लोग सुरक्षित क्षेत्रों में जाएं, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ-साथ बच्चों के भविष्य को भी बेहतर दिशा मिल सके।

जिला प्रशासन की इस पहल से बेलगड़िया में रहने वाले विस्थापित परिवारों के बच्चों के बीच उम्मीद जगी है। स्थानीय स्तर पर इसे शिक्षा और रोजगार की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports