, ,

dhanbad बलियापुर के पर्जन्य बी.एड. कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं का हुआ सम्मान

JP Bharat Shareधनबाद : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर स्थित पर्जन्य बी.एड. कॉलेज में Shonit Foundation (अशर्फी हॉस्पिटल) के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया तथा मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सिंदरी की भाजपा…

JP Bharat Share

धनबाद : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर स्थित पर्जन्य बी.एड. कॉलेज में Shonit Foundation (अशर्फी हॉस्पिटल) के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया तथा मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सिंदरी की भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने रक्तदाताओं एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है।” उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और समाज सेवा के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, सचिव तारा देवी, कोषाध्यक्ष मंजू सिंह, प्राचार्य डॉ. सजल बनर्जी, डॉ. निशि महतो, प्रशांत महतो सहित शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि रक्त की आवश्यकता कभी भी किसी को पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports