,

Dhanbad: चिरागोड़ा के जागृत मंदिर में शारदीय नवरात्र की भव्य तैयारी, 9 दिनों तक होंगे विशेष आयोजन

JP Bharat Shareधनबाद : शारदीय नवरात्र को लेकर चिरागोड़ा स्थित जागृत मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। नवरात्र के दौरान यहां श्रद्धालुओं के लिए कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर समिति के सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि…

JP Bharat Share

धनबाद : शारदीय नवरात्र को लेकर चिरागोड़ा स्थित जागृत मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। नवरात्र के दौरान यहां श्रद्धालुओं के लिए कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंदिर समिति के सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि नवरात्र के सभी नौ दिनों में मां भगवती का प्रतिदिन विशेष वस्त्रों से श्रृंगार किया जाएगा। तीनों पहर माता रानी को अलग-अलग प्रकार के विशेष भोग भी अर्पित किए जाएंगे।

नवरात्र उत्सव को भव्य बनाने के लिए मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है। इसके साथ ही रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों से माता के दरबार को सजाने की तैयारी है।

धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन मंदिर प्रांगण में कन्याओं द्वारा पारंपरिक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

वहीं, महासप्तमी से महानवमी तक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु माता के भजनों और भक्ति संगीत का आनंद ले सकेंगे।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से सपरिवार नवरात्र के कार्यक्रमों में शामिल होने और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। नवरात्र को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बनने लगा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports