,

dhanbad धैया में बीच सड़क धंसी जमीन, बना गड्ढा; हादसे का बढ़ा खतरा

JP Bharat Shareधनबाद : रानीबांध-धैया मुख्य मार्ग पर होटल ललिता के समीप सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क के बीचों-बीच गड्ढा बनने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ गई है। व्यस्त सड़क होने के कारण यहां कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क…

JP Bharat Share

धनबाद : रानीबांध-धैया मुख्य मार्ग पर होटल ललिता के समीप सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क के बीचों-बीच गड्ढा बनने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ गई है। व्यस्त सड़क होने के कारण यहां कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क धंसने के बाद से वाहन चालकों को काफी सावधानी से गुजरना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थान अधिक खतरनाक बना हुआ है।

लोगों ने बताया कि इसी मार्ग से जिले के कई वरीय अधिकारियों और पदाधिकारियों का भी नियमित आवागमन होता है। इसके बावजूद सड़क के बीच बने गड्ढे की अब तक मरम्मत नहीं होने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढे को सुरक्षित तरीके से भरने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो सड़क धंसने की वजह से कोई बड़ा हादसा हो सकता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports