धनबाद : होमगार्ड बहाली के तहत शहरी गैर-तकनीकी (धनबाद) श्रेणी में मेधा सूची क्रमांक 101 से 200 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन गुरुवार को पूरा हो गया।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि 29 अगस्त को शहरी तकनीकी श्रेणी की मेधा सूची क्रमांक 1 से 115 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
वहीं 31 अगस्त को शहरी तकनीकी श्रेणी की मेधा सूची क्रमांक 1 से 24 तक की महिला अभ्यर्थियों और 116 से 201 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा। छूटे हुए अभ्यर्थियों को 1 सितंबर 2026 को अंतिम अवसर मिलेगा।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी बिचौलिए के झांसे में न आएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।
















