,

धनबाद: राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

JP Bharat Shareधनबाद, 14 अप्रैल: धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में आज भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप…

JP Bharat Share

धनबाद, 14 अप्रैल:

धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में आज भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “डॉ. अंबेडकर संविधान के शिल्पकार हैं और उन्होंने सामाजिक समानता एवं न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया।”

उन्होंने आगे कहा कि “अंबेडकर जी की तरह हमें भी शिक्षा को अपना सबसे शक्तिशाली हथियार बनाना चाहिए। शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो – यही उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है।”

कार्यक्रम के दौरान उपप्राचार्य मनोज कुमार एवं उप प्राचार्या लीला सिंह ने भी अपने विचार साझा किए और छात्रों को अंबेडकर जी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

मंच का संचालन राकेश कुमार मिश्रा एवं सीमा सिंह ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी बाबा साहब के जीवन, व्यक्तित्व और उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रज्ञा कुमारी, देवांश, उन्नति, अर्णा, वंदना, तस्नीम निदा, अन्वी सिंह, प्रियांशी जायसवाल, निधि कुमारी, नीति कौर एवं शिप्रा धर शामिल रहे।

इसके अलावा आराधना, विजेता पाठक, रौली सक्सेना, मधु सिन्हा, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमलनयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित, छंदा बनर्जी, अर्चना कुमारी एवं मीना कुमारी भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

⚡ ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए

अभी हमारे WhatsApp News Group में जुड़ें 👇

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/EGNkSCSKzHjGvj2kkp53aE?mode=gi_t

 

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे YouTube चैनल से जुड़ें👇।https://youtube.com/@jpbharatlive?si=FuBHAc5Xdedkpmx6


JP Bharat Share

One response to “धनबाद: राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports