,

Dhanbad गोमोह सिक लाइन में मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का लिया गया जायजा

JP Bharat Shareधनबाद : नेताजी सुभाष चंद्र बोस (गोमोह) स्थित सिक लाइन में ट्रेन संख्या 13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के जरिए आपात स्थिति में रेलवे की…

JP Bharat Share

धनबाद : नेताजी सुभाष चंद्र बोस (गोमोह) स्थित सिक लाइन में ट्रेन संख्या 13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

मॉक ड्रिल के जरिए आपात स्थिति में रेलवे की त्वरित प्रतिक्रिया, राहत-बचाव कार्यों की तैयारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की स्थिति को परखा गया। कर्मचारियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करते हुए आपात परिस्थितियों में बचाव कार्य को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से संचालित करने का अभ्यास किया।

वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि इस तरह के मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात परिस्थिति में रेलवे की तैयारियों को मजबूत करना है। नियमित अभ्यास से कर्मचारियों की प्रतिक्रिया क्षमता बेहतर होती है और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है।

रेलवे की ओर से समय-समय पर ऐसे अभ्यास आयोजित किए जाते हैं, ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से और प्रभावी ढंग से किया जा सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports