,

धनबाद झरिया में भू-धसान से दहशत, लिलौरी पतरा में जमीन धंसी; घरों में आई दरारें

JP Bharat Shareझरिया : धनबाद के अग्निप्रभावित इलाकों में लगातार बारिश के बीच भू-धसान की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को झरिया के लिलौरी पतरा की बीच बस्ती में अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई। देखते ही देखते जमीन में बड़ा गोफ बन गया, जिससे आसपास रहने वाले लोगों…

JP Bharat Share

झरिया : धनबाद के अग्निप्रभावित इलाकों में लगातार बारिश के बीच भू-धसान की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को झरिया के लिलौरी पतरा की बीच बस्ती में अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई। देखते ही देखते जमीन में बड़ा गोफ बन गया, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भू-धसान के बाद आसपास के कुछ घरों में दरारें आने की बात सामने आई है। घटना से डरे कई परिवार अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे। लगातार बारिश के कारण लोगों को दोबारा जमीन धंसने की आशंका सता रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस्ती में पहले से ही भू-धसान का खतरा बना हुआ है। यहां सैकड़ों परिवार रहते हैं और अचानक जमीन धंसने की घटना ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के कई घंटे बाद तक BCCL प्रबंधन और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने प्रभावित क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।

वहीं, बेलगड़िया टाउनशिप में पुनर्वास को लेकर भी लोगों ने सवाल उठाए। ग्रामीणों के अनुसार कुछ परिवारों को पुनर्वास के तहत आवास मिला है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में परिवार पुनर्वास से वंचित हैं। टाउनशिप में बिजली और पानी की समस्याओं के कारण भी कई परिवार वहां जाने से हिचक रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने BCCL और जिला प्रशासन से जल्द घटनास्थल का निरीक्षण कराने, प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुनर्वास की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports