,

धनबाद में चार महीने से बिजली गुल, महिला की मौत के बाद लोगों में आक्रोश

JP Bharat Shareधनबाद: झरिया विधानसभा क्षेत्र के जामाडोबा पांच नंबर पहाड़ी इलाके में बिजली संकट के बीच एक महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतका की पहचान राजकुमार भैया की 38 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप…

JP Bharat Share

धनबाद: झरिया विधानसभा क्षेत्र के जामाडोबा पांच नंबर पहाड़ी इलाके में बिजली संकट के बीच एक महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतका की पहचान राजकुमार भैया की 38 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले करीब चार महीनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप है। कई बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में सांसद ढुल्लू महतो को भी आवेदन सौंपा गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के एसडीओ और इंजीनियर ने क्षेत्र का सर्वे भी किया था। सर्वे के दौरान टाटा कंपनी की ओर से बिजली पोल लगाने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

इलाके के लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कुछ दिन पहले एक घर में सांप घुस गया था, जिसने पांच साल के बच्चे को काट लिया था। हालांकि समय पर इलाज मिलने से बच्चे की जान बच गई।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि झरिया विधायक रागिनी सिंह की पहल पर टाटा कंपनी ने कुछ समय तक इलाके में बिजली आपूर्ति की थी, लेकिन बाद में लाइन काट दी गई।

महिला की मौत के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports