, ,

dhanbad हीरक रोड की बदहाली के खिलाफ सड़क पर धान रोपनी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

JP Bharat Shareधनबाद : बलियापुर भीखराजपुर से भूईफोड़ (गोल्ड बिल्डिंग) तक हीरक रोड की जर्जर स्थिति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जमा पानी के बीच धान रोपकर प्रशासन का ध्यान सड़क की खराब स्थिति की ओर आकर्षित किया गया। यह…

JP Bharat Share

धनबाद : बलियापुर भीखराजपुर से भूईफोड़ (गोल्ड बिल्डिंग) तक हीरक रोड की जर्जर स्थिति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जमा पानी के बीच धान रोपकर प्रशासन का ध्यान सड़क की खराब स्थिति की ओर आकर्षित किया गया।

यह विरोध भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य तारा देवी और भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला मंत्री डॉ. निशी महतो के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत में देरी से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से बलियापुर भीखराजपुर से भूईफोड़ गोल्ड बिल्डिंग तक सड़क की जल्द मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने की मांग की। साथ ही सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की अपील की गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports