,

Dhanbad | जेजेएम विभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज, राष्ट्रीय मंच पर रखे जाएंगे धनबाद के सुझाव

JP Bharat Shareधनबाद : जल जीवन मिशन (जेजेएम) के आगामी 1 और 2 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले विभागीय सम्मेलन को लेकर धनबाद में जिला स्तरीय परामर्श बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को बेहतर और टिकाऊ बनाने पर चर्चा…

JP Bharat Share

धनबाद : जल जीवन मिशन (जेजेएम) के आगामी 1 और 2 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले विभागीय सम्मेलन को लेकर धनबाद में जिला स्तरीय परामर्श बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को बेहतर और टिकाऊ बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक में पेयजल स्रोतों की स्थिरता, ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव, मल्टी विलेज स्कीम और ट्यूबवेलों की निगरानी जैसे विषयों पर सुझाव लिए गए।

अधिकारियों ने ट्यूबवेलों का हिस्ट्री कार्ड तैयार करने, सूखे ट्यूबवेलों को हाइड्रो-फ्रैक्चरिंग तकनीक से पुनर्जीवित करने, सोक पिट निर्माण, तालाबों के जीर्णोद्धार और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने सहित कई सुझाव दिए।

उपायुक्त ने सभी सुझावों की सराहना करते हुए इन्हें राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सम्मेलन के माध्यम से धनबाद के अनुभवों और सुझावों को राष्ट्रीय स्तर पर साझा कर ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports