धनबाद : Coal India Limited ने धनबाद के बाईपास बलियापुर रोड स्थित JP Hospital and Research Centre को अपने आधिकारिक पैनल में शामिल कर लिया है। इस फैसले के बाद कोयलांचल क्षेत्र के हजारों वर्तमान और सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी।
कोल इंडिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इसकी सभी सहायक कंपनियों — Bharat Coking Coal Limited, Central Coalfields Limited, Eastern Coalfields Limited, Northern Coalfields Limited और South Eastern Coalfields Limited के कार्यरत कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अब इस अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। आपातकालीन स्थिति में कर्मचारी केवल अपना पहचान पत्र दिखाकर शत-प्रतिशत कैशलेस इलाज करा सकेंगे।
सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए भी यह पहल बड़ी राहत मानी जा रही है। Coal Pensioners Retired Medical Scheme के तहत पंजीकृत रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारी अपने फोटो मेडिकल कार्ड के जरिए अस्पताल की ओपीडी और इनडोर दोनों सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। डिस्चार्ज के समय मरीजों को सीजीएचएस नियमों के अनुसार जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
Pradeep Mandal ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि मरीजों को सम्मानजनक और घर जैसा माहौल देना भी है। वहीं Nityanand Mandal ने बताया कि कोल इंडिया कर्मियों के लिए अस्पताल में एक विशेष कॉर्पोरेट डेस्क बनाई गई है, जहां भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ अब अस्पताल कोयला कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
















