,

dhanbad जेपी हॉस्पिटल में अब हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार देंगे सेवाएं

JP Bharat Shareधनबाद : JP Hospital and Research Centre ने कोयलांचल क्षेत्र के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए एक नई सुविधा शुरू की है। अब दुर्गापुर के प्रसिद्ध Vivekananda Hospital के जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट Dr. Manish Kumar धनबाद में अपनी नियमित सेवाएं देंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अब हृदय रोग से पीड़ित…

JP Bharat Share

धनबाद : JP Hospital and Research Centre ने कोयलांचल क्षेत्र के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए एक नई सुविधा शुरू की है। अब दुर्गापुर के प्रसिद्ध Vivekananda Hospital के जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट Dr. Manish Kumar धनबाद में अपनी नियमित सेवाएं देंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अब हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए दुर्गापुर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। Dr. Manish Kumar प्रत्येक शनिवार को जेपी हॉस्पिटल में मरीजों का परामर्श और इलाज करेंगे।

Nityanand Mandal ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य कोयलांचल क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर मरीजों को इलाज के लिए बाहर भटकना न पड़े।

एमबीबीएस और डीएनबी जैसी उच्च शैक्षणिक योग्यता प्राप्त Dr. Manish Kumar हृदय रोगों के इलाज में अनुभवी विशेषज्ञ माने जाते हैं। अस्पताल प्रबंधन को उम्मीद है कि उनके जुड़ने से क्षेत्र के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।

JP Hospital and Research Centre सरायढेला के कोलाकुसमा मेझलाडीह क्षेत्र में बाईपास बलियापुर रोड पर जय माँ गीतांजली होटल के सामने स्थित है। अस्पताल ने मरीजों और परिजनों से अपॉइंटमेंट एवं अन्य जानकारी के लिए सीधे अस्पताल से संपर्क करने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports