,

dhanbad खदान का पानी अब बनेगा “कोल नीर”, पुटकी में लगेगा देश का पहला आधुनिक बॉटलिंग प्लांट

JP Bharat Shareधनबाद : कोल इंडिया लिमिटेड अब खदानों से निकलने वाले पानी को लोगों की प्यास बुझाने के लिए इस्तेमाल करने जा रही है। “वेस्ट टू वेल्थ” योजना के तहत कोल इंडिया “कोल नीर” ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके तहत धनबाद के पुटकी क्षेत्र में देश का पहला अत्याधुनिक बॉटलिंग प्लांट…

JP Bharat Share

धनबाद : कोल इंडिया लिमिटेड अब खदानों से निकलने वाले पानी को लोगों की प्यास बुझाने के लिए इस्तेमाल करने जा रही है। “वेस्ट टू वेल्थ” योजना के तहत कोल इंडिया “कोल नीर” ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके तहत धनबाद के पुटकी क्षेत्र में देश का पहला अत्याधुनिक बॉटलिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा।

यह महत्वाकांक्षी परियोजना सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और कोयला मंत्रालय की निगरानी में संचालित की जा रही है। परियोजना को लेकर तेजी से काम शुरू हो चुका है और इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी कंपनी मेकॉन लिमिटेड को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2026 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, खदानों से निकलने वाले पानी को आधुनिक तकनीक के जरिए शुद्ध कर बोतलबंद पेयजल के रूप में बाजार में उतारा जाएगा। इससे एक ओर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर खदानों में बेकार बहने वाले पानी का जनहित में उपयोग हो सकेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह परियोजना सफल होती है, तो देश के अन्य कोल क्षेत्रों में भी इसी मॉडल को लागू किया जा सकता है। “कोल नीर” योजना को कोयला क्षेत्रों में जल प्रबंधन और सतत विकास की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।


JP Bharat Share

One response to “dhanbad खदान का पानी अब बनेगा “कोल नीर”, पुटकी में लगेगा देश का पहला आधुनिक बॉटलिंग प्लांट”

  1. […] ये भी पढ़ें:-dhanbad खदान का पानी अब बनेगा “कोल नीर”, पुट… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports