,

Dhanbad खदान में डूबी छात्रा की तलाश जारी, NDRF ने संभाला मोर्चा

JP Bharat Shareधनबाद : एग्यारकुंड मोची टोला निवासी 14 वर्षीय छात्रा माम्पी बाउरी के ईसीएल की राजपुरा कोलियरी खदान में डूबने के मामले में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे NDRF टीम मौके पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8…

JP Bharat Share

धनबाद : एग्यारकुंड मोची टोला निवासी 14 वर्षीय छात्रा माम्पी बाउरी के ईसीएल की राजपुरा कोलियरी खदान में डूबने के मामले में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे NDRF टीम मौके पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे माम्पी अपनी सहेलियों के साथ पहली बार खदान में नहाने गई थी। तैरना नहीं जानने के कारण वह गहरे पानी में चली गई और देखते ही देखते लापता हो गई।

स्थानीय गोताखोरों और मनियाडीह की टीम ने कई घंटों तक खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अंचल कार्यालय के सामने सीओ कृष्ण कुमार मरांडी की गाड़ी का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और NDRF बुलाने की मांग की।

प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई और आज सुबह से NDRF की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। टीम के सदस्य गहरे पानी में उतरकर छात्रा की तलाश कर रहे हैं।

मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ पुलिस बल भी तैनात है। पूरे इलाके में चिंता और तनाव का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:-धनबाद मंडल में ‘एकल खिड़की प्रणाली’ का शुभारंभ, कर्मचारियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान


JP Bharat Share

2 responses to “Dhanbad खदान में डूबी छात्रा की तलाश जारी, NDRF ने संभाला मोर्चा”

  1. […] ये भी पढ़ें Dhanbad खदान में डूबी छात्रा की तलाश जारी, NDR… […]

  2. […] ये भी पढ़ें:-Dhanbad खदान में डूबी छात्रा की तलाश जारी, NDR… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports