धनबाद : अपराध जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। गैंगस्टर प्रिंस खान का करीबी सहयोगी सैफी उर्फ मेजर को पुलिस ने देर रात आसनसोल से गिरफ्तार कर धनबाद लाया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आज सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस को उसका रिमांड मिल गया है। अदालत ने 2 मई तक के लिए रिमांड मंजूर किया है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस फिलहाल मेजर को गुप्त स्थान पर रखकर गहन पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ में गैंग से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से आपराधिक नेटवर्क, फंडिंग और हालिया घटनाओं को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। सुरक्षा कारणों से पूछताछ का स्थान गोपनीय रखा गया है।
इस कार्रवाई के बाद धनबाद में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें:-धनबाद बाजार समिति सख्त: 715 दुकानों पर ₹1.81 करोड़ बकाया, आवंटन रद्द करने की चेतावनी
















