,

Dhanbad News : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली 8 पर्यवेक्षिकाएं सम्मानित

JP Bharat Shareधनबाद: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी Aditya Ranjan की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, लंबित आवेदनों और विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त Sunny Raj, जिला समाज कल्याण…

JP Bharat Share

धनबाद: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी Aditya Ranjan की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, लंबित आवेदनों और विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त Sunny Raj, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी Sneha Kashyap सहित सभी प्रखंडों की महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लंबित आवेदनों, एनपीसीआई अपडेट, पोषण ट्रैकर, पोषण वाटिका और हॉट कुक्ड मील जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर लाभुकों को समय पर योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

बैठक में कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं को कड़ी फटकार लगाई तथा सभी लंबित मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका के विकास पर विशेष जोर देते हुए सभी केंद्रों में इसे शीघ्र विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने घोषणा की कि सर्वश्रेष्ठ पोषण वाटिका विकसित करने वाले केंद्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले केंद्र को 10 हजार रुपये, द्वितीय को 8 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले केंद्र को 6 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंडों की महिला पर्यवेक्षिकाओं ने पेयजल, बिजली, खिड़की-दरवाजे सहित कई मूलभूत समस्याओं को भी रखा। उपायुक्त ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आठ महिला पर्यवेक्षिकाओं को टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में Laxmi Kumari, Kirti Pushp, Kamini Kumari, Prerna Barnwal, Shakuntala Kumari, Shikha Kumari, Rani Seema तथा Kiran Kumari शामिल हैं।

उपायुक्त ने सभी सम्मानित कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा इससे योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को बढ़ावा मिलेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports