,

धनबाद में बनेगा अत्याधुनिक पुलिस कॉम्प्लेक्स, एक ही परिसर में संचालित होंगे पांच थाना

JP Bharat Shareधनबाद: शहर की पुलिस व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, सुव्यवस्थित तथा जनसुलभ बनाने की दिशा में जिला पुलिस प्रशासन ने बड़ी पहल की है। इसके तहत धनबाद थाना, महिला थाना, हरिजन थाना, यातायात थाना और साइबर थाना को एक ही परिसर में संचालित करने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है।…

JP Bharat Share

धनबाद: शहर की पुलिस व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, सुव्यवस्थित तथा जनसुलभ बनाने की दिशा में जिला पुलिस प्रशासन ने बड़ी पहल की है। इसके तहत धनबाद थाना, महिला थाना, हरिजन थाना, यातायात थाना और साइबर थाना को एक ही परिसर में संचालित करने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सदर थाना परिसर में जी+6 (ग्राउंड प्लस छह मंजिला) अत्याधुनिक पुलिस कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा।

बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक Prabhat Kumar ने सदर थाना परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य से संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वर्तमान में इस परिसर में महिला थाना और यातायात थाना संचालित हो रहे हैं।

करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक पुलिस कॉम्प्लेक्स में पांचों थानों को एकीकृत किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार परियोजना को पूरा होने में लगभग डेढ़ वर्ष का समय लग सकता है। निरीक्षण के दौरान राज्य सरकार की इंजीनियरों की टीम ने भी स्थल का जायजा लिया और निर्माण की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सभी प्रमुख थानों को एक ही परिसर में लाने से पुलिसिंग व्यवस्था अधिक प्रभावी और सुगम होगी। आम नागरिकों को विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर स्थित थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे शिकायतों के निस्तारण में भी तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन के निर्माण के बाद पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच समन्वय बेहतर होगा। साथ ही पुलिस कर्मियों को भी बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

एसएसपी ने यह भी जानकारी दी कि जिले के सभी थाना परिसरों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य फरियादियों और आम लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस विभाग का मानना है कि यह परियोजना धनबाद में आधुनिक पुलिसिंग व्यवस्था को नई दिशा देने का काम करेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports