,

dhanbad सिंफर कम्युनिटी सेंटर में बंगीय संगीत परिषद की वार्षिक परीक्षा संपन्न, 250 प्रतिभागियों ने दिखाई कला और संगीत की प्रतिभा

JP Bharat Shareधनबाद: सिंफर कम्युनिटी सेंटर में रविवार को हॉबी सेंटर एवं सिंफर स्टाफ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बंगीय संगीत परिषद के बैनर तले वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में धनबाद, बोकारो सहित विभिन्न जिलों से करीब 250 प्रतिभागियों ने भाग लेकर चित्रकला, संगीत और नृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन…

JP Bharat Share

धनबाद: सिंफर कम्युनिटी सेंटर में रविवार को हॉबी सेंटर एवं सिंफर स्टाफ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बंगीय संगीत परिषद के बैनर तले वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में धनबाद, बोकारो सहित विभिन्न जिलों से करीब 250 प्रतिभागियों ने भाग लेकर चित्रकला, संगीत और नृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

हॉबी सेंटर के पेंटिंग आर्टिस्ट शिव शंकर धर ने बताया कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता और ज्ञान का मूल्यांकन करने के लिए प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) पेंटिंग के साथ-साथ थ्योरी और ओरल टेस्ट भी आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने निर्धारित समय में वाटर कलर और क्रेयॉन का उपयोग करते हुए आकर्षक एवं रचनात्मक चित्र तैयार किए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे वर्ष में बनाई गई अपनी उत्कृष्ट पेंटिंग्स को बंगीय संगीत परिषद, कोलकाता के मुख्य परीक्षक एवं प्रसिद्ध कलाकार नीलांशु भट्टाचार्य तथा शिव शंकर धर के समक्ष प्रदर्शित किया। वहीं संगीत प्रतियोगिता में गिटार वादकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया।

भरतनाट्यम नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निर्णायक बरनाली मुखर्जी के समक्ष मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों ने खूब सराहा।

मुख्य परीक्षक शिव शंकर धर ने विद्यार्थियों की चित्रकला का मूल्यांकन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना, उन्हें विभिन्न कला विधाओं से जोड़ना तथा झारखंड की पारंपरिक लोक कलाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा तैयार की गई चित्रकृतियां उनकी मेहनत, रचनात्मक सोच और कला के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जोयिता धर, स्नेहा दत्ता, पल्लवी बनर्जी, स्नेहा, अंशु मल्होत्रा और बुद्धदेव भट्टाचार्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports